आगरा में इस साल स्वाइन फ्लू से दो लोग मौत की नींद सो चुके हैं। इस बार टेंट व्यवसायी ने इलाज के दौरान जयपुर के अस्पताल में अंतिम सांसें ली। मृतक को दो दिन तक आगरा में ही भर्ती रखा गया था, लेकिन तबीयत में कोई खास सुधार न होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया, जहां रात 1 बजे उनकी मौत हो गई। परिजन व्यवसायी का शव लेकर आगरा आ रहे हैं।