फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा से मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू...तीनों शहरों की उड़ान का अगले सप्ताह से बदलेगा समय

Tue, 22 Oct 2024 08:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा से मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू की उड़ानों का समय बदलने जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस ने मौसम में बदलाव की वजह से ये निर्णय लिया है। 

 
विज्ञापन
नया सिविल एन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इंडिगो एयरलाइंस ने 27 और 29 अक्तूबर से आगरा से जुड़ी 3 शहरों की फ्लाइट का समय बदल दिया है। आगरा से मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद के लिए समय सारणी में बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी टूर आपरेटरों को भी दी गई है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से इंडिगो एयरलाइंस ने कई उड़ानों के समय में बदलाव किया है। कंपनी ने इस साल आगरा से लखनऊ, भोपाल, अहमदाबाद की सीधी फ्लाइट बंद की है, जबकि हैदराबाद के लिए शुरू की है।

ये हुआ बदलाव
- आगरा से बंगलूरू की फ्लाइट दोपहर 3 बजे आती है। 27 अक्तूबर से यह दोपहर 2:55 बजे उड़ान भरेगी।सप्ताह में 4 दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान होती है।
विज्ञापन

- मुंबई की फ्लाइट दोपहर 1:45 बजे आती है। 29 अक्तूबर से यह दोपहर 2:55 बजे उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को आएगी।
विज्ञापन

- हैदराबाद फ्लाइट शाम 4:40 बजे आती है। 29 अक्तूबर से यह दोपहर 3:35 बजे उड़ान भरेगी। फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को आएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें