फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देशभर के स्टेडियम में जाकर खूबियां और कमियां परखेगी टीम, ताकि आगरा में बन सके वर्ल्ड क्लास स्टेडियम

Sat, 01 Nov 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मंडलायुक्त ने विशेषज्ञ टीम बनाने का सुझाव दिया है, जो देशभर के स्टेडियम में जाकर खूबियां और कमियां परख सके। 
विज्ञापन
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए आगरा में अभी 50 एकड़ जमीन तलाश करने की कवायद चल रही है। इस बीच मंडलायुक्त ने तय किया है कि देशभर के विभिन्न स्टेडियम का आकलन करने के लिए आगरा से टीम जाएगी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर खूबियों और कमियों को परखते हुए बदलाव भी किए जा सकेंगे। टीम गठित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


आगरा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को हर लिहाज से आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन खास ध्यान दे रहा है। यह शासन की प्राथमिकता में भी शामिल है। मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि देश के विभिन्न स्टेडियम का अध्ययन करने के बाद टीम अपने सुझाव प्रशासन को देगी। इन सुझावों के आधार पर ही स्टेडियम में जरूरी बदलाव और अपग्रेडेशन होंगे।

मंडलायुक्त का कहना है कि टीम के अनुभवी और विशेषज्ञ रिपोर्ट से सुनिश्चित किया जाएगा कि आगरा स्टेडियम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तरह तैयार हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विशेष सचिव भी इस प्रोजेक्ट में गहरी रुचि ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आगरा के युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमियों के लिए यह स्टेडियम नई उम्मीदों का केंद्र बनेगा। स्कूल और कॉलेज के खिलाड़ी आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण ले सकेंगे, जिससे खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, स्टेडियम के तैयार होने से स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन क्षेत्र को भी नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें