फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर आगरा: गोमतीपुरम-गोदावरीपुरम में मिलेंगे सस्ते प्लॉट, 33 लाख से शुरू हो रही कीमत; अक्तूबर से होंगे आवेदन

Wed, 09 Sep 2026 07:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विकास प्राधिकरण दिवाली से पहले गोमतीपुरम और गोदावरीपुरम टाउनशिप में भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अक्तूबर के पहले सप्ताह से आवेदन शुरू होने की संभावना है, जबकि आवेदनों की जांच के बाद दिसंबर में लॉटरी से भूखंड आवंटित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
ग्रेटर आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ग्रेटर आगरा में गंगापुरम और नर्मदापुरम की आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) शहरवासियों को दिवाली से पहले दो और नई आवासीय योजनाओं की बड़ी सौगात देने जा रहा है। प्राधिकरण ने गोमतीपुरम और गोदावरीपुरम टाउनशिप में भूखंडों के आवंटन की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

इसके लिए अक्तूबर महीने के पहले हफ्ते से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। प्राधिकरण की योजना के अनुसार, आम जनता से एक महीने तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद यदि किसी आवेदक से फॉर्म भरते समय कोई गलती हुई होगी तो उसे सुधारने का मौका दिया जाएगा। सभी आवेदनों की जांच और त्रुटियों के सुधार के बाद दिसंबर महीने में लॉटरी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया जा सकता है।

 

प्राधिकरण का मुख्य लक्ष्य नए साल की शुरुआत से पहले आवंटन प्रक्रिया को हर हाल में पूरा करना है। एडीए की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने बताया कि गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के भूखंडों के लिए प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और वर्तमान में आवंटित हो चुके भूखंडों की कागजी कार्रवाई का काम चल रहा है। बताया कि अगले चरण में गोमतीपुरम और गोदावरीपुरम के लिए आवेदन शुरू किए जाएंगे। गोमतीपुरम टाउनशिप को 49 हेक्टेयर क्षेत्र में और गोदावरीपुरम टाउनशिप को 42.28 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित कर बसाया जा रहा है।

 

सबसे छोटे साइज का प्लॉट
गंगापुरम और नर्मदापुरम में सबसे छोटा आवासीय प्लॉट एलआईजी कैटेगरी का है, जिसका अधिकतम साइज 100 वर्ग मीटर है। 33 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से इसकी कीमत 33 लाख रुपए बैठती है।

 
विज्ञापन

पंजीकरण शुल्क
एलआईजी (100 वर्ग मी. तक) पंजीकरण शुल्क: 3,30,000 रुपये

एमआईजी- 1 (101-150 वर्ग मी.)  पंजीकरण शुल्क: 4,95,000 रुपये
एमआईजी- II (151-200 वर्ग मी.)  पंजीकरण शुल्क: 6,60,000 रुपये

एचआईजी- I (201-250 वर्ग मी.) पंजीकरण शुल्क: 8,25,000 रुपये
एचआईजी- II (250 वर्ग मी. से अधिक) पंजीकरण शुल्क: 9,90,000 रुपये)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें