बजट में सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है। इसमें दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-पुणे, चेन्नई-बंगलूरू, हैदराबाद-बंगलूरू, पुणे-हैदराबाद और हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर बनेंगे। इसमें दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड कॉरिडोर आगरा से होकर गुजरेगा। दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) कॉरिडोर 865 किमी. लंबा होगा।
आगरा से वाराणसी की दूरी करीब 650 किमी. है। ऐसे में दो घंटे में बुलेट ट्रेन वाराणसी पहुंचा देगी। कॉरिडोर का निर्माण नेशनल हाईस्पीड रेल काॅरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) करेगा। ये एलिवेटेड ट्रैक होगा। कुछ जगह ही भूमिगत लाइन बनेगी। पांच साल में ये प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।
ये हैं प्रस्तावित स्टेशन:
सराय काले खां दिल्ली, नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, साउथ कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, न्यू भदौही और वाराणसी। लखनऊ और अयोध्या के लिए 135 किमी. की कनेक्टिंग लाइन भी शामिल है।