फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा से  टूंडला-फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी के लिए भी ऐसी बसें, 100 ई-बसों की सौगात; जल्द दौड़ेंगी

Mon, 06 Jul 2026 11:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए 100 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी मिल गई है। ये बसें शहर के साथ-साथ टूंडला, फतेहाबाद रोड और फतेहपुर सीकरी जैसे ग्रामीण मार्गों पर भी चलेंगी, जिससे जाम और प्रदूषण दोनों में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ई-बसें। - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुगम और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने कदम उठाया है। शहर के ई-बसों के बेड़े में जल्द ही 100 नई वातानुकूलित (एसी) इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने जा रही हैं। इसके लिए प्रशासन को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अब AI की नजर: रॉन्ग साइड चलाते ही कंट्रोल रूम को मिलेगा अलर्ट, हादसों पर लगेगी लगाम


नई ई-बसों का दायरा शहर तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया जाएगा। योजना के अनुसार इन बसों का संचालन मुख्य रूप से टूंडला, फतेहाबाद रोड, फतेहपुर सीकरी मार्ग और शहर से जुड़े अन्य ग्रामीण मार्गों पर किया जाएगा। बसों की संख्या बढ़ने के साथ ही उनके रखरखाव और चार्जिंग के लिए एक नए डिपो की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के सीईओ एवं एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि नए डिपो के लिए कुबेरपुर और मेहताब बाग के पास जमीन का सर्वे कराया गया है।

ये भी पढ़ें -  बारिश में बिलों से बाहर निकले सांप: कदम-कदम पर खतरा, सर्पदंश से युवती की मौत; ये इंजेक्शन बचाएगा जान
विज्ञापन



डिपो की जगह जल्द ही फाइनल कर ली जाएगी। इसके अलावा, विभिन्न मार्गों पर रूट और किराया तय करने के लिए भी सर्वे का काम चल रहा है।एडीएम सिटी के मुताबिक ये 100 नई बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त और हाईटेक होंगी। यात्रियों की सुविधा और रूट की आवश्यकता के अनुसार इन्हें दो श्रेणियों में बांटा गया है। सात मीटर लंबी 50 और नौ मीटर लंबी 50 बसें होंगी।

ये भी पढ़ें -  UP: रिटेल चेन स्टोर में बिक रहा था घटिया साबूदाना, जांच में खुलासा; कोर्ट ने लगाया 1.15 लाख का जुर्माना


शहर को मिलेगी जाम से राहत
वर्तमान में एमजी रोड सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर 100 ई-बसों का संचालन किया जा रहा हैं। 100 नई बसें मिलने के बाद ई-बसों की कुल संख्या 200 हो जाएगी। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से सार्वजनिक परिवहन को भारी बढ़ावा मिलेगा, जिससे सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ें -   Agra: रावली पुल पर अभी 25 दिन की आफत, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर; बदल लें रूट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें