फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरसः अशुभ से बचना है तो आज इस मुहूर्त में न करें कोई खरीदारी

Tue, 17 Oct 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
dhanteras
विज्ञापन
‘धनत्रयोदशी’ यानी धनतेरस मंगलवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन आदि वैद्य धनवंतरि की पूजा-अर्चना के साथ खरीदारी का विशेष महत्व है। नई बाइक, कार, प्रापर्टी, इलेक्ट्रानिक सामान, कपड़े आदि की बंपर खरीदारी होगी। 
विज्ञापन


सोने-चांदी जैसी कीमती धातु पर लोग खर्च करेंगे। वैसे तो सुबह से शाम तक खरीदारी का उत्तम मुहूर्त है, लेकिन किसी भी चीज की खरीद निर्धारित मुहूर्त में की जाए तो श्रेष्ठ माना जाता है।

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस बार धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। मंगलवार को धनतेरस पर सुबह 6:27 से रात 12:09 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि का योग रहेगा। धनतेरस पूजन के लिए प्रदोष काल सबसे शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
Trending Videos

इस समय न खरीदें कुछ भी

प्रदोष काल शाम 5:46 बजे से 6:48 बजे तक है। इस समय धनतेरस की पूजा करने पर धन-धान्य की वृद्धि होती है। धनतेरस की शाम 3:00 से 4:30 बजे तक राहुकाल है। इसलिए इस समय खरीदारी करना शुभ नहीं होगा।

आचार्य हरिगोपाल शर्मा ने बताया कि भगवान धनवंतरि की पूजा करने से रोगों का नाश होता है। हरड़, बहेड़ा, केसर, आंवला व हल्दी भगवान धनवंतरि को अर्पित करें। यदि चित्र न हो तो स्वास्तिक बनाकर इन पांचों वस्तुओं को अर्पित करें।

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

- सुबह 9:16 से 10:41 से चर का चौघड़िया
- सुबह 10: 41 से 1:32 तक लाभ और अमृत का चौघड़िया
विज्ञापन

सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

- सुबह 11:03 बजे से 1:06 धनु लग्न जिसके स्वामी बृहस्पति हैं, इस समय में सोना खरीदना शुभ होगा
- शाम को 4:31 से 5:42 तक मीन लग्न, इसके भी स्वामी बृहस्पति हैं इस समय भी सोना खरीदना शुभ होगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें