फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में ट्रैफिक सुधार के लिए नया प्लान, 8 प्रमुख मार्गों पर तैनात होंगे मार्शल; अवैध पार्किंग पर सख्ती

Sat, 11 Apr 2026 11:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में जाम की समस्या से निपटने के लिए 8 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक मार्शल तैनात किए गए हैं। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने के लिए सख्ती बढ़ाई गई है, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के 20 जनपदों को चिह्नित किया है। जाम की समस्या को दूर करने के लिए मार्शल तैनात करने के निर्देश दिए थे। आदेश के बाद आगरा कमिश्नरेट में अधिक ट्रैफिक दबाव और जाम वाले 8 मार्गों पर ट्रैफिक मार्शल तैनात कर दिए गए हैं। शुक्रवार को एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद ने मार्गों का निरीक्षण किया तो सभी पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या मिली। इसको दूर करने के लिए संबंधित थाना प्रभारी और ट्रैफिक मार्शल को निर्देशित किया। जाम लगने पर ट्रैफिक मार्शलों की जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन


 

कमिश्नरेट में जाम की समस्या वाले आठ मार्ग चिह्नित किए गए हैं। इनमें मारुति एस्टेट से सिकंदरा, सिकंदरा से रामबाग, रोहता से दिगनेर पुलिया, रामबाग से टेढ़ी बगिया, आगरा फोर्ट से वाटर वर्क्स, ताज व्यू चौराहे से बसई मंडी, लोहामंडी से हरीपर्वत चौराहा और नामनेर से कमाल खां दरगाह तक के रास्ते हैं।

एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद ने बताया कि हर मार्ग पर टीएसआई और टीआई के रूप में एक ट्रैफिक मार्शल की ड्यूटी लगाई गई है। इनको जिम्मेदारी दी गई है कि सड़क पर किसी तरह का अतिक्रमण और मार्ग अवरोध करने वाला कोई भी वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

ऑटो और ई-रिक्शा को चौराहों पर पूरी तरह प्रतिबंधित करें। 100 मीटर की दूरी पर ही खड़ा होने दिया जाए। इसमें थाना पुलिस की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। समय-समय पर चेकिंग कर निर्देशित किया जाएगा। अगर कहीं अवैध तरीके से ऑटो और ई-रिक्शा खड़े करने के साथ ही अतिक्रमण किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें