आगरा में स्थित एक करबला में शुक्रवार को दफन नवाजात का शव कब्र से गायब हो गया। कफन कब्र के बाहर पड़ा था। नवजात का पिता शनिवार को जब कब्र पर गया तो इसकी जानकारी हुई।
उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस रविवार को मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति से पूछताछ भी की।
शिकायकर्ता का कहना है था कि मौके पर कई और बच्चों की कब्र खुदी पड़ी थी। पुलिस इस मामले में गंभीरता के साथ जांच कर रही है।
न्यू आगरा इलाके के रहने वाले अनवार की पत्नी ने मंगलवार को एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की तबीयत खराब होने के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।