फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2026: प्रधानी के लिए वर्चस्व की जंग, पुलिस के सामने पथराव; खदेड़ने के लिए वर्दीवालों ने चलाई लाठी

Sat, 25 Oct 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पंचायत चुनाव वर्ष 2026 में होना है, लेकिन उससे पहले ही वर्चस्व की जंग छिड़ गई है। आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव अकबरा में इसी को लेकर बवाल हो गया। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल होने वाले प्रधानी के चुनाव से पहले ही वर्चस्व की जंग शुरू हो गई है। बुधवार रात थाना सिकंदरा के गांव अकबरा में पुलिस को बवाल और गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने पर वर्तमान प्रधान और दूसरे पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे, सरिया चलने के साथ ही पथराव कर दिया। उपद्रवी पुलिस के सामने ही बवाल करते रहे। पुलिस ने बवालियों को खदेड़ने के लिए लाठी चलाई। मामले में 42 नामजद और 80 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 

गांव अकबरा के प्रधान कर्मवीर और भूपेश तोमर पक्ष के बीच विवाद हुआ था। बुधवार रात को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद की सूचना पुलिस को मिली। बताया गया कि गांव में पथराव के बाद फायरिंग की गई है। एक पक्ष ट्रैक्टर लेकर निकल रहा था। उसका ट्रैक्टर एक घर में चला गया। इसके बाद गाली-गलाैज हुई। ताबड़तोड़ गोली चला दी गईं। इसमें गोली लगने से पांच लोगों की माैत हो गई है। इस पर गांव में पुलिस पहुंच गई मगर गोली चलने की सूचना गलत निकली। किसी की माैत नहीं हुई थी।
 

दोनों पक्ष पुलिस के सामने भी भिड़ गए। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। गांव की दुकानों के भी शटर गिर गए। बवाल बढ़ने पर लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाना शुरू कर दिया।
 

सूचना पर सर्किल के हरीपर्वत और न्यू आगरा थाने की भी फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लाठी चलाकर पथराव करने वालों को खदेड़ दिया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए। पुलिस ने गांव के रास्तों से दो सरिया, एक लोहे का पाइप, लाठी-डंडे और ईंट पत्थर बरामद किए। वहीं आरोपियों की धरपकड़ के लिए गांव में दबिश दी जा रही है। अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
 

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
एक पक्ष के कर्मवीर, तारा सिंह, कलुआ पुत्र रामनिवास, अभिमन्यु, दलवीर सिंह, उमेश, कृष्णजी, राहुल, अमित, प्रियांशु, झम्मन, अन्नू, सन्नी, कलुआ पुत्र मुन्ना, सुधीर, सुमित, धन्नू, लोकेश, तेजपाल, अरविंद, टिंकू, शिवम, अनुज, गोपाल, रामवकील, सतेंद्र, बाॅबी, राहुल और 30 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के पीयूष, कृष्णा, अजय, शिवराज, दिवाकर, रवि, ऋषि तोमर, गजेंद्र, तोमर, अरुण तोमर, शांतनु तोमर, रवि तोमर, संदीप, भूपेश तोमर 50 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।

 

गांव में पुलिस तैनात
दो पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस को तैनात किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए भी टीम लगी है। बवाल की घटना के बाद से गांव के लोग कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। आशंका है कि पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो रंजिश की आग और बढ़ सकती है।
 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज कराया केस
एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि प्रधानी चुनाव के लिए दो पक्ष अपनी दावेदारी करना चाहते हैं। इस बात पर ही विवाद चल रहा है। फायरिंग में माैत की सूचना झूठी निकली। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष मारपीट कर रहे थे। एसआई आशीष कुमार त्यागी की ओर से केस दर्ज कराया गया है। बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एक पक्ष के आठ और दूसरे पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें