फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रीजनल वुशू चैंपियनशिप में आगरा टीम का दबदबा

विज्ञापन
वुशू चैंपियन​शिप
विज्ञापन
आगरा। फिरोजाबाद रोड, शाहदरा में हुई दो दिवसीय आठवीं रीजनल वुशू चैंपियनशिप में आगरा का दबदबा बरकरार रहा। आगरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार आठवीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मथुरा की टीम दूसरे और फिरोजाबाद तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के लगभग 240 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आगरा की इस जीत में सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल और सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा शक्ति मार्शल आर्ट्स, आरके फाइट क्लब, शिवांगी फाइट क्लब और अल्टीमेट क्लब के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक तालिका में बढ़त दिलाई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सेक्रेटरी अनिकेत शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम त्रिवेदी और जिला वुशू एसोसिएशन आगरा के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इन्होंने जमाया स्वर्ण पदक पर कब्जा
बालिका वर्ग : शिवि गुप्ता, पूर्वी, तराना, साक्षी, अनन्य, काव्या, रागिनी, राखी, नेहा, आध्या, अंशिका और वर्षा।
बालक वर्ग : अभय, आयुष, मुकेश, आर्यन, देवांश, आदर्श, यश, आदित्य, शौर्य, रमाकांत, शुभ, क्रिश, अग्रिम, कुश, सक्षम, देवांश, युवराज, हाजिक अंसारी, आयुष और लियोन। इसके साथ ही फिरोजाबाद के आदित्य शर्मा व मथुरा के शुभ मंगल ने भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता। हेड जज रुपेश, आलोक चौधरी, आदित्य कुमार, अनुष्का, विशाल, देशराज, क्रिश, सोनिया गुप्ता, शिवांगी, ममता, आरती शर्मा, पूजा और ललिता कुशवाह का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें