फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चुनाव ड्यूटी देने के एक माह के अंदर 22 की मौत, शिक्षकों और शिक्षामित्रों की तैयार हुई सूची

Wed, 02 Jun 2021 11:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा की गई है कि चुनाव ड्यूटी से 30 दिन में कोरोना से मृत्यु पर 30 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते जिंदगी की जंग हार गए शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव (15 अप्रैल) में ड्यूटी देने के बाद एक माह के अंदर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 22 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व खंड शिक्षा अधिकारी की मौत हुई है। प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक कुल पंचायत चुनाव में ड्यूटी देने वाले कुल 25 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अधिकारी की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई। दो शिक्षकों की मौत 15 मई के बाद और एक की 15 अप्रैल से पहले हुई थी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा की गई है कि चुनाव ड्यूटी से 30 दिन में कोरोना से मृत्यु पर 30 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित का कहना है कि संगठन पंचायत चुनाव की ड्यूटी देने वाले उन सभी शिक्षकों को आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए संघर्ष करेगा, जिसकी मौत की वजह कोरोना संक्रमण रही है। चाहे शिक्षक की मौत 15 मई के बाद ही क्यों न हुई हो। पंचायत चुनाव की तिथि से 15 मई के बीच इनकी मौत हुई, सभी ने चुनाव में ड्यूटी दी थी

विज्ञापन

इन शिक्षकों और शिक्षामित्रों की हुई मौत
1. प्रताप सिंह, इंचार्ज प्रधानाध्यपक देवरौठा, बिचपुरी । 
2. मंसूर आलम खान, सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तल्फ़ी, बिचपुरी। 
3. विजय पाल सिंह , सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लहरा प्रथम, शमसाबाद। 
4. हेमेंद्र उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय रामनगर, खंदौली।
5. सुरेश चंद बघेल,  इंचार्ज प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय बकालपुर, खेरागढ़। 
6. प्रदीप कटारा, शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय भवनपुरा, अकोला। 
7. विजय कुलश्रेष्ठ, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बिल्हेनी, बरौली अहीर।
8. बहोरन सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कराही, फतेहपुर सीकरी। 
9. सुधीर प्रियदर्शी, विशेष शिक्षक, अकोला। 
10. संजय सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय रायभा-2, अछनेरा ।
11. निशारानी श्रीवास्तव, सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय पुसैता, सैयां। 
12. सतेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय सूखा का ताल,पिनाहट। 
13. राका सक्सेना, सहायक अध्यापिका, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहनकला, खंदौली।
14. जगत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, बिचपुरी। 
15. मीना ग्रोवर, सहायक अध्यापिका,  एडेड विद्यालय, नगर क्षेत्र।
16. सीमा तिवारी, सहायक अध्यापिका कन्या पूर्व माध्यमिक जरार, बाह।
17. वीना चौहान, शिक्षा मित्र, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोट का पुरा, बाह।
18. कृष्ण कुमार , सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कुतकपुर, फतेहाबाद। 
19. सुरेश चंद, चतुर्थ श्रेणी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुनकता प्रथम, अछनेरा ।
20. भगवान देवी, सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय सूबेदार का पुरा, पिनाहट ।
21. डॉ. संजय चौधरी, सहायक अध्यापिका मांगरौल गुजर, अछनेरा ।
22. अमर सिंह, चतुर्थ श्रेणी, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय आहरन, एत्मादपुर ।

कोरोना संक्रमण: दो महीने में दूसरी लहर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 18 तो मई में 15 गुना मिले संक्रमित

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें