फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिक्षक को शर्म न आई...बीच सड़क पर युवती संग की ऐसी हरकत, मच गया बवाल; आरोपी भेजा गया जेल

Tue, 23 Sep 2025 07:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सरकारी शिक्षिक ने शराब के नशे में बीच सड़क पर युवती संग छेड़खानी की। उसे कार में खींचने का प्रयास किया। उस पर पिस्टल तक तान दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक श्यामवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा स्थित कारगिल चौराहे पर युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश के आरोपी शिक्षक श्यामवीर सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपी से लाइसेंसी पिस्टल मिलने से केस में शस्त्र अधिनियम की धारा बढ़ाई गई है। युवती ने कार में दो आरोपियों के होने की बात कही थी लेकिन पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन



 

जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती के साथ शनिवार रात को छेड़छाड़ की घटना हुई थी। कार सवार आरोपी ने पांच हजार रुपये लेकर साथ चलने का दबाव बनाया था। इस पर युवती आरोपी से भीड़ गई थी। उसे लात मारी थी। लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी ने लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली थी। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

लोगों की वीडियो बनाने पर वह भाग निकला था। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर उसे पकड़ लिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी श्यामवीर सिंह राधा कुंज सिकंदरा का रहने वाला है। वह नगला वेद, बलदेव, मथुरा के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है। आरोपी के पूर्व में आंबेडकर विश्वविद्यालय में काम का ठेका लेने वाले गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई है। इस पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें