फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शुरू होगा ‘द आगरा ताज कार रैली’ के रोमांच का सफर, रेसर्स के सामने है ये चुनौती

Fri, 13 Apr 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के प्रख्यात कार रैली में शुमार हो चुकी ‘द आगरा ताज कार रैली’ इस बार, पिछले सालों की तुलना में काफी चुनौतीपूर्ण होने जा रही है। 
विज्ञापन


इस बार रेसर्स को बुधवार की शाम को आए तूफान की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा यही इन रेसर्स के लिए चुनौती होगी। शुक्रवार को होटल क्लार्क शीराज से शाम साढ़े चार बजे फ्लैगऑफ होगा। 

रैली का शुभारंभ डीएम गौरव दयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक करेंगे। सुबह सात बजे से दोपहर तक रैली में भाग लेने के लिए बाहर से आने वाली गाड़ियों की स्क्रूटनी होगी। 
विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्क्रूटनी के बाद सभी गाड़ियों पर स्टीकर्स लगाए जाएंगे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे से शाम चार बजे तक रेसर्स की ब्रीफिंग होगी। पहले दिन रेसर्स रात ग्यारह बजे होटल क्लार्क शीराज लौटकर आएंगे। 

रैली फिर से होटल क्लार्क शीराज से ही शुरू होगी। मोटस स्पोर्ट्स क्लब के सचिव प्रशांत जैन ने बताया है कि यूपी टूरिज्म, इंडियन ऑयल. मेप माई इंडिया, जेके टायर्स, बिसलेरी और होटल क्लार्क शीराज रैली में सहयोग कर रहे हैं। 

प्रशांत ने बताया कि बुधवार को बारिश होने के कारण बारह बजे से तीन अलग-अलग टीमें रूट चेक करने के  लिए निकलेंगी। तीनों टीमें अलग-अलग दिशा में भेजी जाएंगी। 
विज्ञापन

होगी इसकी तलाश 

तीन टीमें अलग-अलग रुट्स पर निकलेंगी। इसमें देखा जाएगा कि किसी रूट पर तूफान के कारण कोई ऐसी रुकावट तो नहीं है, जिससे रेसर्स को दिक्कत हो। 

अगर ऐसा होता तो रेसर्स को वैकल्पिक मार्ग बताया जाएगा। उनका कहना है कि विषम परिस्थितियों में रेसर्स स्वयं अपना वैकल्पिक मार्ग तलाश कर लेता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें