देश के प्रख्यात कार रैली में शुमार हो चुकी ‘द आगरा ताज कार रैली’ इस बार, पिछले सालों की तुलना में काफी चुनौतीपूर्ण होने जा रही है।
इस बार रेसर्स को बुधवार की शाम को आए तूफान की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा यही इन रेसर्स के लिए चुनौती होगी। शुक्रवार को होटल क्लार्क शीराज से शाम साढ़े चार बजे फ्लैगऑफ होगा।
रैली का शुभारंभ डीएम गौरव दयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक करेंगे। सुबह सात बजे से दोपहर तक रैली में भाग लेने के लिए बाहर से आने वाली गाड़ियों की स्क्रूटनी होगी।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
स्क्रूटनी के बाद सभी गाड़ियों पर स्टीकर्स लगाए जाएंगे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे से शाम चार बजे तक रेसर्स की ब्रीफिंग होगी। पहले दिन रेसर्स रात ग्यारह बजे होटल क्लार्क शीराज लौटकर आएंगे।
रैली फिर से होटल क्लार्क शीराज से ही शुरू होगी। मोटस स्पोर्ट्स क्लब के सचिव प्रशांत जैन ने बताया है कि यूपी टूरिज्म, इंडियन ऑयल. मेप माई इंडिया, जेके टायर्स, बिसलेरी और होटल क्लार्क शीराज रैली में सहयोग कर रहे हैं।
प्रशांत ने बताया कि बुधवार को बारिश होने के कारण बारह बजे से तीन अलग-अलग टीमें रूट चेक करने के लिए निकलेंगी। तीनों टीमें अलग-अलग दिशा में भेजी जाएंगी।
होगी इसकी तलाश
तीन टीमें अलग-अलग रुट्स पर निकलेंगी। इसमें देखा जाएगा कि किसी रूट पर तूफान के कारण कोई ऐसी रुकावट तो नहीं है, जिससे रेसर्स को दिक्कत हो।
अगर ऐसा होता तो रेसर्स को वैकल्पिक मार्ग बताया जाएगा। उनका कहना है कि विषम परिस्थितियों में रेसर्स स्वयं अपना वैकल्पिक मार्ग तलाश कर लेता है।