फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लखनऊ में जलवा दिखाएंगे आगरा के तैराक, चुनी गई टीम

Sun, 17 May 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
चयनित टीम
विज्ञापन
आगरा। जिले के तैराक अब प्रदेश स्तर पर प्रतिभा का दम दिखाएंगे। केएन कपूर मेमोरियल 67वीं सीनियर प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की तरणताल में जनपदीय चयन ट्रायल किया गया। प्रतियोगिता 30 और 31 मई को लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में होनी है।
विज्ञापन

जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि पुरुष वर्ग में शिवांश कुमार, यश शर्मा, तोशान गुप्ता, समय अग्रवाल, रितिक कुमार, साध सत्संगी और कृशिव जैन का चयन किया गया। वहीं महिला वर्ग में मिशिका लवानिया, नायसा सिंघल, रिशिता बंसल और वनलिका बंसल ने प्रदेश प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। चयन प्रक्रिया में मनीष सिंह, रामकृष्ण, अनुराग धनगर और अभिषेक कुमार ने निर्णायक के रूप में सहयोग किया। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल, सचिव उमेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी पदक जीतकर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें