फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पदकों की झड़ी लगाने वाले आगरा के तैराक अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
फिन स्विमर
विज्ञापन
आगरा। प्रदेश के तरणताल में ताजनगरी के फिन स्विमरों ने ऐसी रफ्तार दिखाई कि पदकों की झड़ी लग गई। 20 स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य समेत 27 पदक जीतने वाले आगरा के आठ तैराक अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खिलाड़ियों का चयन छठी राष्ट्रीय फिन स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आगरा की टीम रविवार को पुणे रवाना हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में 4 से 6 सितंबर तक हुई छठी प्रदेश स्तरीय फिन स्विमिंग चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर आठ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। छठी राष्ट्रीय फिन स्विमिंग चैंपियनशिप 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पुणे में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज स्विमिंग पूल में होगी। टीम कोच और खिलाड़ी अमर अवस्थी के नेतृत्व में आगरा की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उतरेगी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रण बहादुर सिंह का वी-4, अमर अवस्थी का वी-1, अभिषेक कुमार और रुद्राक्षी राठौर का सीनियर ए, गोविंद कुमार का वी-0, प्रशस्ति राठौर का जूनियर बी, उदय बंसल का जूनियर सी और सान्वी यादव का जूनियर डी कैटेगरी में चयन हुआ है। संघ के संरक्षक राहुल पालीवाल, अध्यक्ष उमेश शर्मा और खिलाड़ियों के अभिभावकों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें