फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जल जीवन मिशन के कर्मचारी को इस कदर किया प्रताड़ित, उसने दे दी जान; भाई-बहन को नहीं मिली जमानत

Thu, 23 Apr 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

युवक को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपियों की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। सुसाइड नोट में रुपये की मांग और मानसिक प्रताड़ना का जिक्र सामने आने के बाद कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक को आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में जिला फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव नगला महादेव निवासी अंकित और उनकी बहन अंजलि कुमारी ने अदालत में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। जिला जज संजय कुमार मलिक ने उसे निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

थाना एत्मादपुर में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ब्रजभान सिंह ने तहरीर दी थी। बताया था कि उनका छोटा भाई समोद कुमार एनसीपी जल जीवन मिशन आगरा में कार्यरत था। उसने 11 फरवरी को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

सुसाइड नोट से जानकारी हुई कि आरोपी अंजलि कुमारी और उसका भाई अंकित कुमार व अन्य आरोपी भाई को परेशान करते थे। ब्लैकमेल कर रुपये भी ठग लिए थे। इसके बाद फिर से 25 लाख रुपये की मांग और कर रहे थे। जिससे वह गुमसुम रहने लगा था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें