फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ऑस्ट्रेलिया में हमले में घायल छात्र शुभम का नहीं खुल पा रहा मुंह, माता-पिता चिंतित

Mon, 31 Oct 2022 03:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

किरावली के पैठगली निवासी 28 वर्षीय शुभम शोध के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। वहीं छह अक्तूबर को हमले में घायल हो गया था। तभी से वह अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
छात्र शुभम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले में घायल आगरा के छात्र शुभम के पेट और जबड़े का ऑपरेशन हो गया है, लेकिन अभी उसका मुंह पूरी तरह से नहीं खुल पा रहा है। शुभम की देखभाल के लिए ऑस्ट्रेलिया गए छोटे भाई रोहित गर्ग ने रविवार की दोपहर फोन पर यह जानकारी मां कुसुम गर्ग और पिता रामनिवास गर्ग को दी। इससे वो चिंतित हैं। उन्होंने जल्द से जल्द वीजा और पासपोर्ट की मांग की है। 

विज्ञापन


शुभम के पिता रामनिवास गर्ग ने बताया कि वह तो ईश्वर से बेटे के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। कहा कि बेटे के स्वास्थ्य को लेकर पूरा परिवार परेशान हैं। वे भी पत्नी के साथ ऑस्ट्रेलिया बेटे के पास जाना चाहते हैं। वीजा, पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रखा है। जैसे ही वीजा, पासपोर्ट उपलब्ध हो जाएगा, वे बेटे की देखभाल के लिए चले जाएंगे। 

छह अक्तूबर को शुभम पर हुआ था हमला 

किरावली के पैठगली निवासी 28 वर्षीय शुभम शोध के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। वहीं छह अक्तूबर को हमले में घायल हो गया था। तभी से वह अस्पताल में भर्ती है। रविवार को दो बजे रोहित ने हॉस्पिटल में घायल शुभम से मिलने के बाद मां और पिता को फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। 

वहीं शुभम के घायल होने के बाद से राम निवास के किरावली स्थित घर पर लोगों को बेटे का हाल-चाल जानने के लिए आना बना हुआ है। जिलाधिकारी भी अब तक चार बार फोन कर परिवार से बेटे के बारे में जानकारी ले चुके हैं। माता-पिता की यही मांग है कि उनका भी तत्काल पासपोर्ट, वीजा बनवाकर उन्हें सरकारी खर्च पर ऑस्ट्रेलिया भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें