फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के स्वच्छता मिशन का 'हीरो', शौचालय के लिए बेच दी साइकिल, नहीं हैं माता-पिता

Sat, 29 Sep 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान का हीरो बना दीपचंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले का रहने वाला 11 वर्षीय छात्र दीपचंद स्वच्छ भारत अभियान के लिए हीरो बन गया है। दीपचंद ने ऐसा काम किया है, जिससे हर कोई उसकी वाहवाही कर रहा है। अधिकारियों ने तो उसके घर जाकर उसे सम्मानित भी किया है। 
विज्ञापन


विकास खंड एत्मादपुर के गांव धरैरा निवासी छात्र दीपचंद के मां-बाप नहीं है। गांव में वो अपनी दादी रेशमा देवी के साथ रह रहा था। कई माह पूर्व दादी के नाम शौचालय बनवाने के लिए छह हजार रुपये अनुदान प्राप्त हुआ था। 

शौचालय का निर्माण शुरू ही हुआ था कि दादी की भी सांसें थम गईं। सरकारी अनुदान कम होने से शौचालय का निर्माण अधूरा रह गया। तो दीपचंद ने अपनी साइकिल व बकरी बेच दी। उस रकम से उसने शौचालय बनवाया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर सहायक विकास अधिकारी महेंद्र कुमार, सचिव गौरव पाठक ने दीपचंद के घर पहुचंकर उसका शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। उसे प्रमाणपत्र भी दिया। अब दीपचंद पैदल स्कूल जाता है। लोगों को स्वच्छता का संदेश भी देता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें