फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत पर बवाल: एसआर हाॅस्पिटल में तोड़फोड़ की कोशिश, इलाज में लापरवाही का आरोप; बुलानी पड़ गई पुलिस

Fri, 09 Oct 2026 08:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के नामनेर स्थित एसआर अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती 30 वर्षीय पूजा की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और ऑपरेशन से पहले एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तथा कर्मचारी से मारपीट की।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नामनेर स्थित एसआर अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह प्रसव के लिए भर्ती एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया, एक महिला कर्मचारी व चिकित्सा प्रतिनिधि को पीटा। उन्होंने तोड़फोड़ का प्रयास भी किया और सड़क पर जाम लगाने लगे, जिसे पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया।
विज्ञापन


नगला सिसया, मलपुरा निवासी नवीन की 30 वर्षीय पत्नी पूजा की डिलीवरी होनी थी। परिजन के अनुसार, बुधवार को पूजा की हालत बिगड़ने पर उसे एसआर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसे भर्ती किया और रात में खून भी मंगाया। आरोप है कि खून चढ़ाया नहीं गया, जिससे पूजा की हालत और बिगड़ गई। बृहस्पतिवार सुबह ऑपरेशन से पहले एक लाख रुपये मांगे गए, जिसके बाद उपचार शुरू हुआ। पूजा से मिलने नहीं दिया गया और बाद में उसकी मौत की सूचना दी गई। यह सुनकर बड़ी संख्या में परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे। हंगामा होने पर थाना रकाबगंज पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि अस्पताल संचालक डॉ. अंकुर बंसल ने अपना पक्ष रखा है। बताया कि महिला की हालत रात में ही गंभीर थी। उसे किसी अन्य अस्पताल से रेफर कराकर लाया गया था। बच्चे की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी, जिसकी जानकारी परिजन को दी गई थी। इसके बावजूद परिजन उसे भर्ती करने पर अड़े थे, जिसका वीडियो भी बनाया गया। उन्होंने लापरवाही के आरोप को गलत बताया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से भी जांच कर रही है। परिजन बिना पोस्टमाॅर्टम शव ले गए, किसी तरह की शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें