फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में विधानसभा अध्यक्ष को नहीं मिला प्रोटोकाल, इससे पहले ये भी कर चुके हैं शिकायत

Wed, 14 Mar 2018 01:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के यहां शादी समारोह में शिरकत करने आए विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के प्रोटोकाल में लापरवाही बरती गई। 
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ शासन में शिकायत की है। मंडलायुक्त के. राममोहन राव मामले की पड़ताल कर रहे हैं। 19 फरवरी को आगरा क्लब में यह शादी समारोह आयोजित किया गया था। 

इसमें प्रदेश सरकार के कई मंत्री और वीवीआईपी मेहमान जुटे थे। विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल होने आए। समारोह में शामिल होने के बाद वह सर्किट हाउस चले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, यहां प्रोटोकाल के अनुरूप उनके ठहरने की व्यवस्था नहीं की गई। इससे वह काफी नाराज हुए। उन्होंने लखनऊ पहुंचकर शासन में इसकी शिकायत की। 

इस पर जिला प्रशासन से जवाब तलब किया गया। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद शासन ने मंडलायुक्त को इस मामले की पड़ताल कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। 

इससे पहले अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी प्रोटोकाल न मिलने की शिकायत कर चुके हैं। वह जनवरी में हुई बैठक में भाग लेने के लिए आए थे। 

उनको भी प्रोटोकाल के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई थीं। मंडलायुक्त का कहना है कि शासन से मिली शिकायत के आधार पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट भेज दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें