फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से फोन पर बात की और फिर दिवंगत सपा नेता के बेटे ने खुद को मारी गोली

Sun, 11 Feb 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में सपा के दिवंगत नेता रविंद्र पाल सिंह जादौन (रंजू जादौन) के बेटे भानू जादौन (17) ने शनिवार शाम को बैंक कालोनी, नाई की मंडी स्थित घर में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


वह घर में अकेला था। बड़ा भाई कोल्ड स्टोरेज तो बहन बाजार गई थी। तभी उसने आत्मघाती कदम उठाया। कमरे में बेड पर लहूलुहान शव पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी के पीछे पारिवारिक वजह हो सकती है। जांच की जा रही है।

बैंक कालोनी, सुभाष पार्क निवासी रंजू जादौन की पांच साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह सपा नेता थे। घर में बेटे राजा, बेटी शिप्रा और सबसे छोटा बेटा भानू जादौन था। पत्नी अंजना मायके में हैं। बेटा भानू दसवीं में पढ़ता था। 
विज्ञापन

राजा का इरादतनगर में कोल्ड स्टोरेज है। शनिवार को वह कोल्ड स्टोरेज पर गया था। शिप्रा भी बाजार चली गई। नौकर बबलू घर पर था। भानू कोठी की पहली मंजिल पर कमरे में बैठा हुआ था। 

शाम तकरीबन 4:33 बजे नौकर ने भानू के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी। वह दौड़कर पहुंचा। कमरे का गेट अंदर से बंद था। उसने परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजनों ने कमरे के गेट को धक्का देकर खोला। 

अंदर बेड पर भानू का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। बेड पर ही पिस्टल भी पड़ी थी। सूचना पर सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर थाना नाई की मंडी की फोर्स के साथ आ गए। 
विज्ञापन

लाइसेंसी पिस्टल थी

सीओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में किशोर के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पारिवारिक विवाद में यह कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

भानू ने आत्महत्या से पहले अपने दोस्त मीर को भी फोन किया था। अपने भाई से प्यार की बात कही थी। पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। परिवार के किसी व्यक्ति की लाइसेंसी पिस्टल बताई गई है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, घटना की जानकारी पर परिवारीजन आ गए। कोहराम मच गया। शहर में प्रबुद्ध लोग भी पहुंच गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें