फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: बैंकों से गायब, बाजार में 15 गुना कीमत पर मिल रहीं छोटे नोटों की गड्डियां; पड़ताल में हुआ खुलासा

Thu, 26 Nov 2026 02:13 PM IST
Dhirendra Singh सलोनी पांडे, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सहालग में शगुन और गुलदस्तों के लिए छोटे नोटों की मांग बढ़ने के साथ आगरा के बाजार में इनकी कालाबाजारी का खेल सामने आया है। पड़ताल में एक रुपये के 100 नोटों की गड्डी 1500 रुपये में बिकती मिली, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 100 रुपये है।
 
विज्ञापन
रावतपाडा बाजार में रूपयों की माला और गुलदस्ता बनाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बैंकों में घंटों लाइन में लगने के बाद भी नए नोट नहीं मिल रहे हैं लेकिन बाजार में छोटी-सी स्टेशनरी की दुकान पर फौरन गड्डियां मिल जाएंगी। सहालग में शगुन और गुलदस्तों के लिए मांग बढ़ने पर छोटे नोटों की कालाबाजारी का खेल शुरू हो गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि 15 गुना तक ज्यादा कीमत पर ये गड्डियां बेची जा रही हैं। बैंकों से गायब गड्डियां कॉपी-किताब बेचने वाली दुकानों से लेकर कटे-फटे नोट बदलने वालों के पास आसानी से मिल रही हैं।
विज्ञापन


संवाद न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि रावतपाड़ा बाजार में स्टेशनरी की दुकानों पर छोटे नोटों की गड्डियां उपलब्ध हैं। यहां दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक गड्डियां लेने वालों की आवाजाही रहती है। 1 रुपये के नोटों की गड्डी 1500 रुपये में दी जा रही है।

पहली बार पूछने पर गड्डी उपलब्ध न होने की बात कही जाती है लेकिन जरूरत बताइए तो ऑर्डर लेकर गड्डी मंगाने की व्यवस्था भी है। मतलब बाजार का सिस्टम इतना दुरुस्त है कि ग्राहक की मांग के हिसाब से बैंक में नहीं मिलने वाली गड्डी भी मंगाई जा सकती है।
विज्ञापन

पांच रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के नोटों की गड्डियां एक स्टेशनरी की दुकान तक सीमित नहीं हैं। शहर में कटे-फटे नोट बदलने वाली दुकानों पर भी नई गड्डियां उपलब्ध हैं। दिलचस्प बात ये है कि सबसे ज्यादा लूट एक रुपये के नोट पर है। एक रुपये के नोटों की गड्डी 1500 रुपये में मिल रही है, जबकि इसकी असली कीमत सिर्फ 100 रुपये है।

नए नोटों के मिल रहे गुलदस्ते
दयालबाग स्थित गुलदस्ते की दुकानों पर नए नोटों से तैयार गुलदस्ते मिल रहे हैं। 20 रुपये के 50 नए नोटों का गुलदस्ता आपको 1600 से 1700 रुपये में मिल जाएगा। वहीं, रावतपाड़ा में इसी गुलदस्ते की कीमत 2100 रुपये तक है।
विज्ञापन



नए नोटों की गड्डियों की कीमत
गड्डी             असल कीमत             ब्लैक
1 रुपये             100 रुपये             1500 रुपये

5 रुपये             500 रुपये             1400 रुपये
10 रुपये             1000 रुपये             1400-1450 रुपये

20 रुपये             2000 रुपये             2400 रुपये
नोट : एक गड्डी में 100 नोट होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें