मथुरा में हुए एक्सीडेंट के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा और फिरोजाबाद में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। इसमें छह लोगों की जान चली गई। दोनों ही जगह पर बाइक पर तीन-तीन लोग सवार बता थे।
मथुरा के पलवल के गांव अमरौली निवासी सुंदर सिंह (37) पुत्र किशनलाल अपने भतीजे सुनील कुमार (35) पुत्र रामप्रसाद और बुआ के लड़के फरीदाबाद के गांव अनंगपुर पहाड़ी निवासी अमर सिंह (35) पुत्र ठाकुर लाल के साथ बाइक पर सवार होकर बलदेव के गांव सुर्रका के लिए निकले थे।
यहां अमर सिंह के मामा के लड़के के विवाह में तीनों को शामिल होना था। बुधवार की रात करीब 10:45 बजे बाइक सवार तीनों थाना महावन के गांव अलीपुर के माइल स्टोन 117 पर पहुंचे ही थे कि नोएडा की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। तीनों की बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चालक कार को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। उधर, परिवार के तीन युवकों की मौत से घरों में कोहराम मच गया। गांव सुर्रका में विवाह समारोह में शोक व्याप्त हो गया।