फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः मासूम बच्चे पर तमंचा तानकर एक घंटे तक लूटपाट, लाखों का माल ले गए बदमाश

Fri, 20 Apr 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
पीड़ित से पूछताछ करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में बदमाशों ने बुधवार रात एक किसान के घर डाका डाला। 12 बदमाश एक घंटे तक घर में बेखौफ लूटपाट और महिलाओं से अभद्रता की। 
विज्ञापन


विरोध पर एक महिला और बालक समेत चार लोगों को तमंचा और डंडों से पीट-पीटकर  लहूलुहान कर दिया। दहशत फैलाने के बाद पूरे घर को खंगाला। इस दौरान करीब 20 लाख के गहने और नकदी ले गए। 

स्वामी नगर नई बस्ती निवासी तहसीलदार (60) के घर बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने तहसीलदार के घर में एक घंटा रुककर उत्पात मचाया और लूटपाट की। दहशत फैलाने के उद्देश्य से पहले मारपीट की। 
विज्ञापन


जिसमें तहसीलदार और उसके पौत्र पंकज, सूरज के साथ उनके मकान में किराये पर रह रही ममता, उसका भतीजा निशांत को गंभीर चोट आई हैं। जब ममता ने बदमाशों का विरोध किया तो उसके भतीजे निशांत (12) के ऊपर तमंचा तान दिया। 
 

वारदात के बाद बिख्ारा सामान - फोटो : अमर उजाला
धमकी अगर शोर मचाया तो जान से मार देंगे। इसके बाद बदमाशों ने उसके कमरे में रखे बक्सों को खंगाला और उसमें रखे आभूषण और नकदी लूट ले गए। 

विरोध पर उसके पुत्र पर तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने कमरे में रखा बक्सा और कपड़ों को खंगाला। रसोई में रखे डिब्बे भी खंगाले। बदमाश दो परिवारों से 20 लाख रुपये का मलू लूट ले गए। 

सूचना पर एसएसपी डॉ. मनोज कुमार, एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ संजय कुमार रेड्डी और प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम, क्राइम ब्रांच समेत थाने का फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस डकैती को चोरी की घटना बताती रही

डकैती की घटना को पुलिस चोरी में बदलने का प्रयास करती रही। पुलिस अधिकारियों ने परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी 10-12 बदमाशों से कम संख्या नहीं बताई। 

लेकिन फिर भी पुलिस चार बदमाशों के होने की बात कहकर डकैती की घटना को चोरी बताने का प्रयास करती दिखी। हालांकि कप्तान ने इंस्पेक्टर से तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें