फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मामा इसे क्यों उठा रहे हो...शराबी को पकड़ने पर युवक-युवती ने सिपाही से की ऐसी करतूत, मच गया बवाल

Thu, 25 Sep 2025 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस के सिपाही से युवक और युवती ने जमकर अभद्रता की। इसकी पिस्टल छीनने  तक का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक युवक और युवती ने गश्त के दाैरान सिपाही से अभद्रता की। लोगों ने किसी तरह बीचबचाव करा दिया। बाद में आरोपियों ने चाैकी पर पहुंचकर भी सिपाही की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना सिकंदरा में तैनात सिपाही नितिन कुमार ने दर्ज केस में लिखाया है कि 22 सितंबर को उनकी ड्यूटी चीता मोबाइल पर लगी थी। प्राची टावर चाैकी क्षेत्र में गश्त के दाैरान उन्हें विजन लाइब्रेरी के पास एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा हुआ दिखा। वह शराब के नशे में था। इस पर उसे सड़क से हटाकर साइड में कर रहे थे।

तभी एक युवती और युवक आ गए। दोनों पुलिस को देखकर अभद्रता करने लगे। युवती कहने लगी कि मामा इसे क्यों उठा रहे हो। इस पर उन्होंने मामा शब्द बोलने का कारण पूछा। यह सुनकर दोनों गाली गलाैज करने लगे। आरोप है कि विरोध पर मारपीट पर उतारू हो गए। आवाज सुनकर लाइब्रेरी के कर्मचारी और संचालक आ गए। उन्होंने उन्हें बचा लिया।
विज्ञापन


वह किसी तरह चाैकी पर आ गए। मगर वहां भी आरोपी आ पहुंचे। सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश करने लगे। साथी सिपाही दीपक और अन्य लोगों ने रोका। दोनों को हिरासत में ले लिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में महिला और उसके साथी कान्हा उर्फ सत्यप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें