फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस ने मार-मार के सुजा दिए घुटने...चोरी के आरोपी की इस कदर पिटाई, पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

Thu, 25 Sep 2025 08:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चोरी के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। इतनी बेरहमी से उसे पीटा गया कि घुटने तक सूज गए। मामले में दो विवेचक और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चोरी के आरोपी की पिटाई के मामले में थाना शाहगंज के दो विवेचक और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में कोर्ट ने आदेश किए थे। वादी आरोपी को ही बनाया गया है।
विज्ञापन


थाना शाहगंज पुलिस ने परचून की दुकान में चोरी के मामले में गढ़ी भदाैरिया, जगदीशपुरा निवासी नितिन उर्फ कालू को गिरफ्तार किया था। चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले में उसे कोर्ट में पेश किया था। आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट में कोर्ट ने पाया कि आरोपी की पीठ के दोनों तरफ और कंधे पर चोट का निशान था। एक हाथ की कोहनी पर भी चोट लगी थी। दाहिने पैर के घुटने पर सूजन थी।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पुलिस की पिटाई से चोट लगी हैं। इसे कोर्ट ने मानवाधिकार का उल्लंघन माना था। इस पर दोनों मुकदमों के विवेचक और अभिरक्षा में रखने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश किए थे। विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा था। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें