फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री पारस अस्पताल: डॉ. अरिंजय जैन को नोटिस, आईएमए की जांच समिति आमने-सामने करेगी बात

Tue, 29 Jun 2021 10:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

डॉ. मुनीश्वर गुप्ता सवाल तैयार कर रहे हैं। अभी तक 20 दिन में जांच कहां तक पहुंची, इस पर भी चर्चा होगी। बुधवार को आईएमए भवन पर आईएमए पदाधिकारी और जांच समिति के सदस्य बैठक करेंगे। अभी तक जूम मीटिंग ही हो रही थी। 
 
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री पारस अस्पताल में दमघोंटू मॉकड्रिल के आरोपी डॉ. अरिन्जय जैन को आईएमए की जांच समिति ने नोटिस भेजा है। इनको बुधवार को तलब किया गया है। आईएमए भवन पर बुधवार को संयुक्त बैठक में उनसे समिति आमने-सामने पूछताछ करेगी। जांच समिति के संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे ने बताया कि समिति ने डॉ. अरिन्जय जैन को तलब किया है। वीडियो, मरीजों के रिकार्ड और समिति की अब तक की जांच पर आमने-सामने सवाल होंगे। कुछ मरीजों से हुई बातचीत के आधार पर उनके बयानों का मिलान किया जाएगा। डॉ. मुनीश्वर गुप्ता सवाल तैयार कर रहे हैं। अभी तक 20 दिन में जांच कहां तक पहुंची, इस पर भी चर्चा होगी। आईएमए भवन पर आईएमए पदाधिकारी और जांच समिति के सदस्य बैठक करेंगे। अभी तक जूम मीटिंग ही हो रही थी। 

विज्ञापन


बैठक से फिर गैरहाजिर रहे डॉ. डीवी शर्मा
वरिष्ठ हड्डी रोग डॉ. डीवी शर्मा सोमवार को भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। इस पर समिति के सदस्यों ने सवाल उठाए। सदस्यों ने आईएमए अध्यक्ष से कहा कि डॉ. शर्मा से स्पष्ट किया जाए कि वह बैठक में शामिल होंगे या नहीं, नहीं हो रहे तो वह भी इस्तीफा दे दें। इस बाबत अध्यक्ष ने उनसे बात करने को कहा है। 

35 मरीजों के बयान के बाद जांच करेंगे सार्वजनिक: डॉ. मुनीश्वर
जांच समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि सात मरीजों के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। 35 मरीजों के बयान लेने के बाद जांच को सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद आगे की जांच बचे हुए मरीजों का रिकॉर्ड मिलने पर की जाएगी। 

विज्ञापन

डीएम को पत्र लिखकर मरीजों का रिकॉर्ड मांगा: डॉ. राजीव
आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि 26 और 27 अप्रैल को भर्ती मरीजों की फाइल और अन्य रिकॉर्ड डीएम से मांगे हैं। इसके लिए उनको पत्र लिखा गया है। चरणबद्ध जांच चल रही है।

डॉ. अरिन्जय से बात हुई, वह जांच में सहयोग करेंगे: डॉ. सुधीर
- जांच समिति के संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे ने बताया कि डॉ. अरिन्जय जैन से फोन पर बात हुई है, उन्होंने सहयोग देने की बात कही है, उनसे बचे हुए रिकॉर्ड मांगे हैं। तर्क दिया कि अस्पताल में सील लगी है।

बैठक में कब जाऊंगा, अभी बता नहीं सकता: डॉ. डीवी शर्मा
वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा का कहना है कि निजी वजहों से बैठक में शामिल नहीं हो पाए हैं। कब शामिल होंगे या फिर नहीं होंगे, इस बाबत अभी कोई जानकारी नहीं दे सकता हूं। 
विज्ञापन

ये पूछे जाएंगे अरिन्जय जैन से सवाल:
- 26, 27 अप्रैल को अस्पताल में कितने मरीज भर्ती थे। 
- यह वीडियो कब बना, इसमें दिख रहे लोग कौन हैं।
- ऑक्सीजन सिलिंडर कितने थे, कितनी की जरूरत थी।
- आईसीयू और वार्ड में कितने मरीजों का इलाज चल रहा था। 
- वीडियो में 96 मरीज बताए जा रहे, अब 91 कैसे रह गए।
- पहले दो दिन में सात मृतक बताए, फिर 16 मृतकों के परिजन कहां से आ गए। 
- ब्लैकमेल करने वाले लोग कौन हैं, क्यों पुलिस से उनकी शिकायत नहीं की। 

बैठक में इन बिंदुओं पर चर्चा
- मरीजों से बात: सात मरीजों से बात हुई है, इसके बारे में कमेटी को बताया। 35 मरीजों के बयान होने के बाद ही उन 48 घंटों का सही आकलन किया जा सकेगा। 
- डीएम को पत्र: बचे हुए मरीजों का रिकॉर्ड लेने के लिए डीएम को पत्र लिखकर मांग की जाए। सील खोलें, इसमें प्रशासनिक अधिकारी भी साथ रह सकते हैं।
- नर्सिंग स्टाफ: अस्पताल प्रशासन के मुख्य कार्यकारी लोगों के भी बयान हों, इसमें नर्सिंग स्टाफ इंचार्ज, मैनेजर और चपरासी से भी पूछताछ से जानकारी मिलेगी।

ये भी पढ़ें: श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल: डॉ. अरिन्जय ने केवल सात मरीजों का रिकॉर्ड दिया, आधे घंटे में जांच समिति की बैठक खत्म

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें