श्री पारस अस्पताल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन सार्वजनिक करें जांच रिपोर्ट
- पीड़ितों को न्याय मिलेगा। इस मामले में जल्द पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जाएगी। प्रशासन ने जो जांच की है उसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। हम पीड़ितों के साथ हैं। पुलिस की जांच में तेजी आएगी। - पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक, आगरा उत्तर
पीड़ितों को गुमराह कर रही सरकार
- शासन-प्रशासन पीड़ितों को गुमराह कर रहा है। पीड़ितों को न्याय मिलेगा मुझे ऐसी उम्मीद कम है। अस्पताल संचालक के साथ सरकार अपनी कमियां छुपा रही है, लेकिन शहर की जनता बहुत समझदार है। वह सब कुछ समझ रही है। - डॉ. धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक
पीड़ित का दर्द...
वोट मांगने आएंगे तो लेंगे हर सांस का हिसाब
- जिन्हें हमनें वोट दिए उन्होंने हमारी आवाज नहीं उठाई। मेरी मां की दम घुटने से 26 अप्रैल को श्री पारस अस्पताल में मौत हो गई। वोट मांगने जब नेता आएंगे तो उनसे हर सांस का हिसाब लेंगे। - प्रियंका सिंह, दहतोरा
दो महीने में हो चुकी हैं छह हजार मौतें
- दूसरी लहर में दो महीने में शहर में छह हजार लोगों की मौत हो गई। छह हजार परिवार बिखर गए। क्या नेताओं और अधिकारियों को श्मशान घाटों पर लगी लाशों की लाइनें याद नहीं। - नत्थीलाल त्यागी, मधु नगर
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: प्रशासन की भूमिका से जनप्रतिनिधि असंतुष्ट, सीबीआई जांच की मांग