फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए जूता कारोबारी ने लोगों से की भावुक अपील

Mon, 30 Mar 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जूता कारोबारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस को मात देकर आए आगरा के जूता कारोबारी का परिवार अब पूरी तरह से ठीक है। वो लोगों से अपील कर रहे हैं कि विदेश यात्रा से लौटे हैं तो इसकी जानकारी छिपाएं नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने से सभी को खतरा है। जिम्मेदारी समझते हुए विदेश यात्रा करने वाले लोग खुद ही जांच कराने की पहल करें। अपने और दूसरों के लिए लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें। 
विज्ञापन




खंदारी क्षेत्र में रहने वाले जूता कारोबारी अशोक कपूर के बेटे अमित कपूर का कहना है कि कोरोना वायरस से घबराएं नहीं, लेकिन लापरवाह भी मत रहिए। लॉकडाउन में बेवजह घर से नहीं निकलें। अभी हालात पूरी तरह से नियंत्रित हैं। लापरवाही बरती तो यह संभालना मुश्किल होगा। 

उन्होंने कहा कि अभी तो जांच और इलाज का पूरा इंतजाम सरकार कर रही है। अगर सरकार के निर्देशों को अमल में नहीं लाए तो इलाज प्राइवेट में कराना पड़ा तो स्थिति पैसा भी खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा से लौटे लोगों से ही यह बीमारी फैल रही है, तो इसकी गंभीरता को समझें। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग विदेश यात्रा करके आएं तो वो छिपाएं नहीं। जिला प्रशासन के कहे अनुसार जांच कराएं और जानकारी दें। इससे जिला प्रशासन का कार्य आसान होगा, चिकित्सकों की भी समस्या कम होगी। विदेश यात्रा से लौटा है और दुर्भाग्य से वो संक्रमित है तो इससे खुद के परिवार-सगे संबंधियों को भी इस वायरस से खतरा है। 

जूता कारोबारी ने कहा कि लॉकडाउन में भी घर नहीं रह रहे, यह बड़ी लापरवाही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक लोगों से अपील कर रहे हैं, फिर भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। सभी से अपील है कि अपने और औरों के जीवन सुरक्षित रखने के लिए लोग घरों पर ही रहें।

इटली से लौटे थे दोनों भाई 

खंदारी निवासी जूता कारोबारी अशोक कपूर के दो बेटे और दामाद इटली गए थे। वहां से लौटकर आने पर उनके दामाद में कोरोना के लक्षण दिखे थे। जिसके बाद उनके दोनों बेटों का भी टेस्ट हुआ था। फिर परिवार को भी बुलाया गया। आखिर में पता चला कि परिवार के छह सदस्यों को संक्रमण है। दिल्ली में कई दिन तक इलाज के बाद पूरा परिवार स्वस्थ हो गया। 

स्वस्थ होकर आए जूता कारोबारी और उनका परिवार अब लोगों को जागरूक कर रहा है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस से घबराने की कतई जरूरत नहीं है। हमारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रोकथाम और इलाज के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सावधानी बरतें और बेवजह इस वायरस के लिए घबराहट का माहौल न बनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें