फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपीसीए स्पीड हंट के लिए आगरा तैयार, 14 जिलों के 1245 तेज गेंदबाज दिखाएंगे दम

Sat, 13 Jun 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपीसीए की स्पीड हंट प्रतियोगिता के तहत 2 और 3 जुलाई को आगरा में ट्रायल आयोजित होंगे, जिसमें 14 जिलों के 1245 तेज गेंदबाज हिस्सा लेंगे। आगरा को केंद्र बनाए जाने से ब्रज और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।
विज्ञापन
गेंदबाजी करता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की बहुप्रतीक्षित स्पीड हंट प्रतियोगिता के लिए आगरा केंद्र की तारीखों का एलान कर दिया गया है। प्रदेश के 14 जिलों के तेज गेंदबाज 2 और 3 जुलाई को अपनी रफ्तार का दम दिखाएंगे। लंबे समय बाद आगरा को प्रदेश स्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का महत्वपूर्ण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


आगरा केंद्र के अंतर्गत आगरा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिलों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इन जिलों से कुल 1245 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 1214 पुरुष और 31 महिला खिलाड़ी हैं। दो दिन तक चलने वाले ट्रायल में प्रतिदिन 600 से अधिक खिलाड़ियों की परीक्षा होगी।

आगरा को केंद्र बनाए जाने से ब्रज क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़ा अवसर मिला है। स्थानीय खिलाड़ियों को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्पीड हंट के जरिये कई नई प्रतिभाओं के सामने आने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के छह शहरों में होंगे ट्रायल
यूपीसीए का यह अभियान 14-15 जून को गाजीपुर से शुरू होगा। इसके बाद 17-18 जून को प्रयागराज, 20 से 22 जून तक गोरखपुर, 24 से 26 जून तक लखनऊ और 28 से 30 जून तक कानपुर में ट्रायल आयोजित होंगे। आगरा में 2-3 जुलाई को ट्रायल के बाद 5-6 जुलाई को मेरठ केंद्र पर अंतिम चरण का आयोजन होगा। प्रदेश के 75 जिलों से 9625 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि आगरा केंद्र बनने से ब्रज क्षेत्र के खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा। बड़ी संख्या में युवा गेंदबाज अपनी गति, फिटनेस और तकनीक का प्रदर्शन कर सकेंगे।

प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि 2 और 3 जुलाई को आगरा केंद्र पर स्पीड हंट के ट्रायल आयोजित होंगे। यूपीसीए का उद्देश्य प्रदेश के कोने-कोने से तेज गेंदबाजी की प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें आगे बढ़ने का मंच देना है। हमें विश्वास है कि इस अभियान से कई ऐसे खिलाड़ी सामने आएंगे जो भविष्य में उत्तर प्रदेश और भारतीय क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें