फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वुशू में आगरा तीसरे स्थान पर, खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के तत्वावधान में शामली में आयोजित 25वीं सीनियर, 26वीं सब-जूनियर एवं 27वीं जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य वुशू चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीते। प्रतियोगिता से लौटने के बाद लॉयर्स कॉलोनी रोड स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में आरके फाइट क्लब पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

तौलू स्पर्धा में भानु सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। वहीं, सांशौ स्पर्धा में अनुष्का, युवराज, निखिल और शिव प्रताप चौहान ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। आद्या माथुर, कुणाल राजपूत और अनिरुद्ध चौहान ने रजत पदक अपने नाम किए। देशराज, विनती श्रीवास्तव, तराना, देवांश दिवाकर, अग्रिम शर्मा, यश शर्मा, शौर्य शिखरवार, रमाकांत यादव, आदित्य कुमार बघेल, योगेश, क्रिश गौतम, दिव्यांश शर्मा, लकी, मोहित, सम्मान शर्मा, आदित्य कुमार, आयुष, लीकेश और अदिति राजपूत ने कांस्य पदक जीतकर आगरा का मान बढ़ाया।
जिला वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत और अनुशासन के बल पर प्रदेश स्तर पर आगरा को तीसरा स्थान दिलाया है, जो पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें