आगरा। सेंट जोंस कॉलेज ने बीए की पहली कट ऑफ और मेरिट लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी कर दी। छात्रों को काउंसलिंग के लिए 13 जुलाई को सुबह 9:30 बजे बुलाया गया है। प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि सामान्य वर्ग की कट ऑफ 83.40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस की 71.80 प्रतिशत, ओबीसी की 76.80 और एससी वर्ग की 75.40 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि मेरिट और कट ऑफ लिस्ट के हिसाब से छात्रों को मूल दस्तावेज और उनका एक स्व-सत्यापित सेट लेकर आना है। कोई अतिरिक्त प्रमाणपत्र है, तो उसे भी दिखाना होगा।