फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित उत्पीड़न का मामला: बेरहमी से की पिटाई, फिर आगजनी कर फैलाई दहशत; 18 साल पुराने इस केस में आया बड़ा फैसला

Thu, 23 Apr 2026 10:11 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में दलित उत्पीड़न और आगजनी के 18 साल पुराने मामले में अदालत ने एक आरोपी को सश्रम उम्रकैद की सजा सुनाई है। अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया, जबकि एक आरोपी की मुकदमे के दौरान मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दलित उत्पीड़न, मारपीट और धमकाने के मामले में डावली, मलपुरा निवासी भोला को घटना के 18 साल बाद दोषी पाते हुए विशेष न्यायालय एससी-एसटी एक्ट शिव कुमार ने सश्रम उम्रकैद के साथ 25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुना दी। वहीं, साक्ष्य के अभाव में हत्या की कोशिश व अन्य सभी आरोपों से प्रेम सिंह, भूपेंद्र, बंटू और दर्शन को दोष मुक्त कर दिया। अभियुक्त बाबू की मुकदमे के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos

घटना वर्ष 2008 की है। डावली निवासी करकल्ली ने थाना मलपुरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोग प्रधानी के चुनाव से रंजिश मानते थे। 29 अप्रैल 2008 को गांव का निवासी भोला, प्रेम सिंह, भूपेंद्र, बंटू और दर्शन हाथों में लाठी, डंडे और तमंचे लेकर गांव से भगाने के लिए मोहल्ले में आ गए। गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध पर फायरिंग कर भजनी, फूली, अमर और मान सिंह के घर में आग लगा दी। इससे घर के अंदर रखे सामान के साथ चार भैंस भी जलकर मर गईं। अमर सिंह की पत्नी राजो भी जल गई। डर की वजह से वह परिजन सहित गांव छोड़कर चले गए। पुलिस ने विवेचना के बाद सभी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें