फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा के संजय प्लेस, आवास विकास की हवा सबसे जहरीली, जानें अपने क्षेत्र का हाल

Sat, 29 Oct 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आवास विकास कॉलोनी में बड़े पैमाने पर कचरे में आग लगाने की शिकायतें आई हैं, जिसका असर एयर क्वालिटी इंडेक्स पर नजर आने लगा है।
विज्ञापन
air pollution agra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दिवाली के बाद से संजय प्लेस के साथ ही आवास विकास कॉलोनी की हवा सबसे ज्यादा जहरीली हो गई है। आवास विकास कालोनी और संजय प्लेस में एयर क्वालिटी इंडेक्स 226 पर पहुंच गया जो खराब गुणवत्ता की श्रेणी में है। इन दोनों जगहों पर सामान्य से 6 गुना ज्यादा अति सूक्ष्म कण पर्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम पहुंच गए, वहीं कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 26 गुना तक ज्यादा है। दिन में सबसे खराब हवा सुबह 10 से 12 बजे के बीच और रात में 11 से 12 बजे के बीच दर्ज की गई। शहर में रोहता और शाहजहां पार्क में हवा की गुणवत्ता अपेक्षाकृत ठीक रही, पर इन जगहों पर भी पीएम कणों की संख्या सामान्य से ज्यादा है, जो पार्क में घूमने आने वाले लोगों की सेहत के लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शुक्रवार शाम को जारी किए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स में आगरा का एक्यूआई 184 दर्ज किया गया। शहर में अलग-अलग जगहों पर इसकी मात्रा अलग अलग रही। सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाके आवास विकास कॉलोनी और संजय प्लेस रहे तो रोहता में कम प्रदूषण रहा, हालांकि धूल कणों की मात्रा सभी जगह सामान्य से पांच से छह गुना ज्यादा दर्ज की गई। 
 

ट्रैफिक जाम, कचरा जलाने से बढ़ा है प्रदूषण

दिवाली पर जगह जगह ट्रैफिक जाम, सड़कों के टूटे होने से उड़ती धूल और सड़कों पर जमा कचरे को निस्तारित करने के लिए लगाई गई आग के कारण प्रदूषण स्तर में इजाफा हुआ है। आवास विकास कॉलोनी में बड़े पैमाने पर कचरे में आग लगाने की शिकायतें आई हैं, जिसका असर एयर क्वालिटी इंडेक्स पर नजर आने लगा है। हर दिन 400 मीट्रिक टन तक कचरे को आग लगाकर निस्तारित किया जा रहा है, जिससे निकल रही हानिकारक गैस और सूक्ष्म कण लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहे हैं। 

जगह    एक्यूआई

संजय प्लेस    226

विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास    226
मनोहरपुर    187
शाहजहां पार्क    159
शास्त्रीपुरम    176
रोहता    130

तत्व    अधिकतम

पीएम 2.5    362
पीएम 10    412
कार्बन मोनोऑक्साइड    105
नाइट्रोजन डाईऑक्साइड    78

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें