फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले की दोस्ती, फिर घर आकर किया महिला से गैंगरेप, वीडियो भी बनाई

Sat, 23 Jun 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद से महिला को शारीरिक शोषण कर रहे थे। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

 
महिला का पति गांव की रंजिश के एक मामले में इटावा जेल में बंद था। पति से जेल में मुलाकात के लिए जाने के दौरान एक युवक मिला। उसने कहा कि मिलाई के लिए पहले से पर्ची लगा दिया करेगा। वो उसकी मदद लेने लगी। 

फरवरी में युवक, उसका जीजा और दो अन्य लोग उसके घर आए। उनके पास हथियार भी थे। आरोप है कि युवक और उसके जीजा ने महिला से गैंगरेप किया। इस दौरान मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर पीटा

विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद आरोपी उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगे। 

आरोप है कि 16 मार्च को भी आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ आया। तीनों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उस पीटा। शोर मचाने पर गर्म प्रेस से जला दिया।

एक महीने पहले पति जेल से रिहा हुआ तो महिला ने घटना की जानकारी उसे दी। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी आरोपी इटावा के रहने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें