फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी के भाई-बहन ने जीता 'ऑल इंडिया मेरिट अवार्ड्स'

Thu, 31 Jan 2019 04:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ अलीशा और आयन
विज्ञापन
ताजनगरी के भाई-बहन ने भारतीय सेना पेंटिंग प्रतियोगिता में आगरा का नाम रोशन किया है। सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज की छात्रा अलीशा राघव और उनके भाई अयान राघव को भारतीय सेना दिवस पर सेना द्वारा आयोजित भारतीय सेना पेंटिंग प्रतियोगिता में 'ऑल इंडिया मेरिट अवार्ड्स' से सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन


इस पेंटिंग प्रतियोगिता में देशभर के 500 से अधिक चित्रकारों ने अपने मन के भावों को कैनवास पर उकेरा था। भारतीय सेना की ओर से आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता देश में प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है। 

मैत्री बाग, दयालबाग निवासी भाई-बहन की यह जोड़ी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मुद्दों पर आधारित कई अन्य प्रतिष्ठित पेंटिंग प्रतियोगिता में भी अवार्ड और मेडल्स जीत चुके हैं। 
विज्ञापन


अवार्ड जीतने के बाद अलीशा राघव ने कहा कि ज्वलंत मुद्दों पर चित्रकारी करना उन्हें राहत देता है। अयान राघव का कहना था कि वह और उनकी बहन अलीशा अवार्ड जीतकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

अलीशा राघव 'गोल्डन गर्ल' के नाम से मशहूर है तो अयान राघव को लोग 'वंडर ब्वाय' के नाम से जानते हैं। दोनों चित्रकारों की उपलब्धि पर सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के प्राचार्य फादर कल्याण पॉल लाकरा, कला शिक्षिका लीना बांदिल, दीप्ती जादौन आदि ने हर्ष प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें