फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एत्मादपुर अव्वल, सदर तहसील फिसड्डी, IGRS में आगरा की तहसीलों का रिपोर्ट कार्ड जारी; देखें कहां कैसा है हाल

Tue, 04 Aug 2026 11:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आईजीआरएस की जुलाई 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट में एत्मादपुर तहसील ने 87 अंक हासिल कर प्रदेश में 50वीं रैंक के साथ आगरा में पहला स्थान पाया। वहीं 299 शिकायतों के सबसे ज्यादा दबाव वाली सदर तहसील को 73 अंक मिले और वह प्रदेश में 190वीं रैंक के साथ जिले में अंतिम स्थान पर रही।
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण की जुलाई, 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट सोमवार को जारी हुई। जिले की छह तहसीलों में एसडीएम एत्मादपुर ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, सबसे ज्यादा शिकायतों का भार झेलने वाली आगरा (सदर) तहसील का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है, जो रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर है।
विज्ञापन


 

तहसील स्तर की मूल्यांकन रिपोर्ट में एत्मादपुर तहसील को 100 में से 87 अंक मिलने पर प्रदेश में 50वीं रैंक प्राप्त हुई है। एसडीएम बाह 82 अंकों और 95वीं रैंक के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहे हैं। एसडीएम खेरागढ़ ने 78 अंक प्राप्त कर 144वीं रैंक, किरावली ने 77 अंकों के साथ 154वीं रैंक और फतेहाबाद ने 74 अंकों के साथ 178वीं रैंक हासिल की है।
जिले में सबसे निराशाजनक स्थिति एसडीएम सदर की रही है।

 

सदर तहसील को 100 में से 73 अंक मिले हैं, जिससे उसे प्रदेश में 190वीं रैंक संतोष करना पड़ा है। ये हाल तब है जब डीएम मनीष बंसल सदर तहसील की नियमित निगरानी कर रहे हैं। एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान इसके प्रभारी अधिकारी हैं। जुलाई में शिकायतों का सबसे अधिक दबाव भी सदर तहसील पर ही रहा। माह के दौरान सदर तहसील में सर्वाधिक 299 संदर्भ मार्क किए गए। वहीं, जिले में सबसे कम 57 शिकायतें बाह तहसील में दर्ज की गईं।

 

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर है। नियमित समीक्षा की जा रही है। तहसीलों की रैंकिंग में जल्द सुधार दिखेगा। 

 
विज्ञापन

तहसीलों की जनसुनवाई का रिपोर्ट कार्ड
क्र.सं. तहसील प्राप्तांक (100 में) प्रदेश में रैंक मार्क की गई शिकायतें
1 एत्मादपुर 87 50 98
2 बाह 82 95 57
3 खेरागढ़ 78 144 207
4 किरावली 77 154 190
5 फतेहाबाद 74 178 157
6 आगरा (सदर) 73 190 299
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें