फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के बजट से ताजनगरी को उम्मीद, जिले के विकास को मिल सकती है रफ्तार

Thu, 07 Feb 2019 10:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रदेश की योगी सरकार आज बजट पेश करेगी। सरकार के खजाने से किसे क्या मिलेगा यह तो दोपहर को ही पता चलेगा, जब वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल पिटारा खोलेंगे लेकिन बजट से आगरा की जनता को तमाम उम्मीद हैं। भाजपा के लोगों का भी मानना है कि मोदी सरकार की तरह योगी सरकार भी सभी वर्गों का ध्यान रखेगी। 
विज्ञापन


विधायकों को अपने क्षेत्र से जो प्रस्ताव भेजे हैं, उनके लिए धनराशि जारी होने की उम्मीद है। दरअसल विधायकों के तमाम ऐेसे प्रस्ताव हैं जिन पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है। आगरा शहर में पानी की समस्या के समाधान के लिए बैराज की घोषणा हुई तो लेकिन यह योजना खटाई में पड़ गई है। 

आगरा शहर में गंगाजल तो आ गया है लेकिन पेयजल के वितरण की व्यवस्था नहीं है। इसके भी कई प्रस्ताव शासन में लंबित हैं। इस बजट से इन योजनाओं को गति मिलने की आस जागी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की जागीं उम्मीदें

मेयर नवीन जैन का कहना है कि प्रदेश सरकार का बजट आज आ रहा है। इस बजट हमें बेहद उम्मीद है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि नगर निगम आत्मनिर्भर बनें। स्वयं की आय हो स्वयं ही व्यय करें लेकिन फिलहाल निगम की स्थिति इतनी बेहतर नहीं है। नगर विकास को विभाग को बजट में बेहतर हिस्सेदारी मिलने की उम्मीद है। 

आगरा दक्षिण के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शहर में गंगाजल तो आ गया है लेकिन शहर का बड़ा हिस्सा ऐसा है जहां पेयजल सप्लाई की मूलभूत व्यवस्था नहीं है। आगरा से कई प्रस्ताव भेजे गए हैं। मुझे परी उम्मीद है कि इस बजट में इन प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिल जाएगी। 

क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई परियोजना, पेयजल और सड़कों के निर्माण के तमाम प्रस्ताव भेजे गए है। इस बजट में उन प्रस्तावों के लिए धनराशि हो जा सकती है। सरकार सभी वर्गों का ख्याल रखेगी। 

आगरा उत्तर के विधायक जगन प्रसाद गर्ग का कहना है कि एमजी रोड पर एलीवेटिड रोड, बोदला चौराहे पर फ्लाई ओवर जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स लंबित हैं। मुझे उम्मीद है कि बोदला चौराहा पर फ्लाई ओवर की योजना के लिए धनराशि जारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें