तीन चरणों में विकसित होगी टाउनशिप
मास्टर प्लान 2031 पर मुहर लग चुकी है। शासन से स्वीकृति के बाद अब आगरा विकास प्राधिकरण नई टाउनशिप की लॉन्चिंग में जुटा है। तीन चरणों में टाउनशिप विकसित होगी। तीन चरणों में ही यूपी रेरा में टाउनशिप का रजिस्ट्रेशन होगा। पहले चरण में करीब 50 हेक्टेयर भूमि पर रेरा में रजिस्ट्रेशन एडीए कराएगा। इस चरण में करीब दो हजार से अधिक एलआईजी व ईडब्ल्यूएस प्लॉट हैं।
ये भी पढ़ें - UP: भाभी की बहन का कत्ल, फिर खुद को मारी गोली, जुनूनी इश्क ने उजाड़ी दो परिवारों की खुशियां; दर्दनाक तस्वीरें
इतनी होनी चाहिए वार्षिक आय
दुर्बल व अल्प आय वर्ग के प्लॉट के लिए वार्षिक आय 3 से 6 लाख रुपये तक तय की गई है। यानी जिनकी आय 3 से 6 लाख रुपये तक सालाना है उनके लिए पहले चरण में प्लॉट बिक्री होगी। दूसरे चरण में बड़े प्लॉट और तीसरे चरण में एडीए सबसे प्राइम लोकेशन के कामर्शियल प्लॉट की बुकिंग करेगा।
ये भी पढ़ें - UP: सपा सांसद आवास पर हमले में दो केस...पुलिस नौ दिन चली अढ़ाई कोस, करणी सेना ने किया था बवाल