फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जानें कब शुरू होगा आगरा का नया सिविल एयरपोर्ट, 73% काम हो चुका है पूरा; आया नया अपडेट

Wed, 09 Sep 2026 10:28 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

धनौली में करीब 570 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए सिविल एन्क्लेव का 73 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और दिसंबर 2026 तक इसे शुरू करने की तैयारी है। एयरपोर्ट पर एक साथ 1400 यात्रियों की क्षमता, नौ विमानों की पार्किंग, 19 चेक-इन काउंटर और 33 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट होंगे।
विज्ञापन
आगरा एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के धनौली में लगभग 570 करोड़ रुपये की लागत से नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण तेजी से चल रहा है। टर्मिनल बिल्डिंग का करीब 73 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद इसे दिसंबर 2026 तक यात्रियों के लिए शुरू करने की तैयारी है। आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किए जा रहे इस एयरपोर्ट से आगरा की हवाई कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं को विस्तार देगा।
विज्ञापन




एयरपोर्ट के निदेशक विवेक कुमार शर्मा के अनुसार, इस नए आधुनिक एयरपोर्ट पर एक साथ 1400 यात्रियों के आवागमन की क्षमता होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 19 चेक-इन काउंटर, डिजी यात्रा और सेल्फ चेक-इन की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। एप्रन को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जहां एक साथ नौ विमान खड़े हो सकेंगे। एयरपोर्ट परिसर में पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जा रही है। बताया कि 400 कारों की क्षमता वाली मल्टी लेवल पार्किंग के अलावा 200 वाहनों की ओपन पार्किंग भी तैयार की जा रही है |
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 500 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 33 चार्जिंग पॉइंट बनाए जा रहे हैं। टर्मिनल से सीधे विमान तक पहुंचने की बोर्डिंग सुविधा भी होगी। उन्होंने बताया कि रनवे से संबंधित कार्य के लिए वायुसेना से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद संबंधित कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें