फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी: एक लाख के इस सवाल पर चूक गए लव गोयल, 25 हजार ही जीत सके; क्या आपको पता है जवाब

Sat, 28 Nov 2026 09:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बोदला निवासी छात्र लव गोयल ने कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंचकर 25 हजार रुपये जीते। एक लाख रुपये के सवाल में कंबोडिया की आधिकारिक भाषा नहीं बता पाने के कारण उनका सफर आगे नहीं बढ़ सका।
 
विज्ञापन
केबीसी में लव गोयल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास, बोदला निवासी छात्र लव गोयल ने लोकप्रिय टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर पहुंचकर 25 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। लव एक लाख रुपये के सवाल तक पहुंचे। लेकिन कंबोडिया की आधिकारिक भाषा से जुड़े सवाल का गलत जवाब देने के कारण उन्हें 25 हजार रुपये के पड़ाव पर लौटना पड़ा। सवाल था कि कंबोडिया की आधिकारिक भाषा क्या है।
विज्ञापन


हॉट सीट पर पहुंचने से पहले लव ने सबसे कम समय में एक सवाल का सही जवाब देकर अपनी जगह बनाई थी। उनसे पूछा गया था कि यारलुंग त्सांगपो नदी को भारत में किस नाम से जाना जाता है। लव ने सबसे कम समय में इसका सही जवाब ब्रह्मपुत्र नदी दिया था। इसके बाद उन्हें हॉट सीट पर खेलने का मौका मिला। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें