आगरा के बोदला निवासी छात्र लव गोयल ने कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंचकर 25 हजार रुपये जीते। एक लाख रुपये के सवाल में कंबोडिया की आधिकारिक भाषा नहीं बता पाने के कारण उनका सफर आगे नहीं बढ़ सका।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के आवास विकास, बोदला निवासी छात्र लव गोयल ने लोकप्रिय टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर पहुंचकर 25 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। लव एक लाख रुपये के सवाल तक पहुंचे। लेकिन कंबोडिया की आधिकारिक भाषा से जुड़े सवाल का गलत जवाब देने के कारण उन्हें 25 हजार रुपये के पड़ाव पर लौटना पड़ा। सवाल था कि कंबोडिया की आधिकारिक भाषा क्या है।
विज्ञापन
हॉट सीट पर पहुंचने से पहले लव ने सबसे कम समय में एक सवाल का सही जवाब देकर अपनी जगह बनाई थी। उनसे पूछा गया था कि यारलुंग त्सांगपो नदी को भारत में किस नाम से जाना जाता है। लव ने सबसे कम समय में इसका सही जवाब ब्रह्मपुत्र नदी दिया था। इसके बाद उन्हें हॉट सीट पर खेलने का मौका मिला।