फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा रोड टायर फटने से पलटी रोडवेज बस, 11 यात्री घायल

Thu, 24 Apr 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के खर्रा गांव स्थित सैनिक स्कूल के पास आगरा रोड पर रोडवेज बस बुधवार दोपहर टायर फटने से खेत में पलट गई। घटना में 11 यात्री घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से 8 घायलों को बस से निकालकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। तीन को मामूली चोट लगने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

आगरा की ओर से रोडवेज की एक बस बुधवार को 25 से अधिक सवारियों को लेकर फर्रुखाबाद जा रही थी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के खर्रा गांव स्थित सैनिक स्कूल के पास आगरा रोड पर पहुंची तभी धमाके के साथ बस का अगला टायर फट गया और बस सड़क से नीचे खेत में जा पलटी। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से निकाला। सूचना पर पुलिस के साथ सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह भी पहुंच गए।

हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में रानी पत्नी निसार अली उनका पुत्र नूरेन निवासी चितायन, किशनी घायल हो गए। रानी फिरोजाबाद निवासी अपनी नंद के घर से वापस लौट रही थीं। इसके अलावा आगरा के शाहगंज निवासी पीएसी कर्मी अभिषेक कुमार अपनी बहन महिला आरक्षी वैशाली जो कि जनपद फर्रुखाबाद में तैनात हैं। उनके साथ फर्रुखाबाद जा रहे थे। मैनपुरी के मोहल्ला अग्रवाल निवासी राधा कृष्ण गुप्ता, विमला देवी निवासी गांव धारऊ, शहर कोतवाली, मैनपुरी, जो कि फिरोजाबाद से दवा लेकर घर लौट रही थी। इसके अलावा दो अन्य लोग भी अस्पताल लाए गए। नूरेन को मेडिकल कॉलेज, सैफई रेफर किया गया। इनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


अचानक धमाके से ब्रेक फेल
हादसे के समय बस में यात्रा कर रहीं महिला आरक्षी आगरा के शाहगंज निवासी वैशाली ने बताया कि वह अपने भाई के साथ फर्रुखाबाद जा रही थीं। तभी अचानक एक तेज धमाके के साथ बस का टायर फट गया। चालक ने ब्रेक लगाने का हर संभव प्रयास किया, मगर शायद ब्रेक भी फेल हो गई थी। जिस वजह से ब्रेक नहीं लगी और बस खेत में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें