आगरा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना सिकंदरा-बोदला मार्ग पर हुई। यहां दो कारों में भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना एमजी रोड पर हुई, ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में कार को टक्कर मार दी।
आगरा में सोमवार देर रात दो अलग-अलग जगहों पर दुर्घटनाएं हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सिकंदरा-बोदला मार्ग पर कारों में भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एमजी रोड पर ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रात तकरीबन 12 बजे सिकंदरा ओवर ब्रिज से आ रही कार ने कारगिल चौराहे के पास लक्ष्मी मैरिज होम के सामने बने कट पर यू टर्न ले लिया। बोदला की ओर से खाद्य विभाग के अधिकारी रामलखन कुशवाहा का चालक राजेंद्र कार में बैठकर आ रहा था। वह रिश्तेदारों को कैंट रेलवे स्टेशन छोड़कर आ रहा था। सामने से आती कार के अचानक यू टर्न लेने के चलते दोनों गाड़ियों में सामने की भीषण भिड़ंत हो गई।
राहगीरों ने कार में फंसे युवकों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। दुर्घटना में चालक राजेंद्र भी घायल हो गया। वहीं, नगर निगम के सामने देर रात ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में कार को टक्कर मार दी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।