आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में मोतीलाल नेहरू रोड पर भगवान हॉस्पिटल के सामने सोमवार रात तेज रफ्तार हुंडई औरा कार ने होंडा सिटी कार में टक्कर मार दी। इससे दवा व्यापारी अनिल कुमार गुप्ता की मौत हो गई। बेटा श्वेतांक गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।
विजय नगर कॉलोनी निवासी श्वेतांक गुप्ता ने बताया कि 9 नवंबर की रात करीबन 11:55 बजे वह होंडा सिटी कार से परिवार के साथ खाना खाकर घर लौट रहे थे। कार में उनके पिता अनिल कुमार गुप्ता, पत्नी श्रद्धा गुप्ता, बहन प्रियंका, बहनोई रिषी, बेटा अवयन और भांजी ऋशिका सवार थे। भगवान हॉस्पिटल के सामने, मोती लाल नेहरू रोड पर हुंडई औरा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।