फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी ने दिया देश को 'आयरन मैन', 16 घंटे बिना रुके कर दिखाया ये कमाल

Mon, 24 Sep 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आयरन मैन रिदम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजनगरी के युवक ने इटली में कमाल कर दिखाया है। आगरा के ट्राइपेथलॉन एथलीट रिदम गर्म ने इटली के सेरविया सिटी में आयोजित आयरन मैन इटली एमिला रोमेग्न चैंपियनशिप जी ली है। इस कामयाबी पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।  
विज्ञापन


वर्ल्ड ट्राईथलॉन कोरपोरेशन की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में रिदम ने बिना रुके समुंद्र में 3.86 किलोमीटर तैरकर, इसके तुरंत बाद 180 किमी साइकिल चलाकर और आखिरी चरण में 40.20 किमी की दौड़ लगाकर चैंपियनशिप अपने नाम की है। 

यह पूरी प्रक्रिया उन्होंने बिना रुके 16 घंटे में पूरी कर आयरनमैन का खिताब अपने नाम किया। रिदम ने इससे पूर्व आयरनमैन रह चुके मिलिंद सोमन का रिकॉर्ड भी तोड़ा। सन 2017 में रिदम ने जर्मनी में आयोजित हुई एंड्रियस डिट्ज आयरनमैन चैंपियनशिप भी जीती थी। पूरी प्रतियोगिता के दौरान रिदम की पत्नी मोहिनी गर्ग उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिदम ने इन्हें दिया श्रेय

आयरनमैन रिदम गर्ग ने कहा कि मेरी मेहतन के अलावा मेरी माता और पिता की दुआओं का ही नतीजा है कि मैंने भारत के लिए आयरनमैन का खिताब जीता। मेरी इच्छी थी कि जब मैं जीतूं तो मेरे कंधे पर भारत का तिरंगा झंडा हो। 

रिदम गर्ग के कोच संजीव मदान का कहना है कि रिदम हर रोज छह से सात घंटे प्रैक्टिस करते थे। जिम में प्रैक्टिस के साथ हर रोज साइकिल चलाते थे और दौड़ भी लगाते थे। हमें पूरा विश्वास था कि वो यह चैंपियनशिप जरूर जीतेंगे। उन्होंने यह कर दिखाया।  

यह प्रतियोगिता विश्व की डिस्टेंस ट्राइथलॉन प्रतियोगिताओं में सबसे कठिन मानी जाती है। पिछले 37 सालों में इस प्रतियोगिता में कुल 11 भारतीय ही यह खिताब पा सके हैं इस बार की प्रतियोगी में विश्वभर के एथलेटिक्स हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। रिदम सेंट पीटर्स कॉलजे के छात्र रह चुके हैं। वो सेंट पीटर्स में भी लगातार दो सालों तक बेस्ट ऑल राउंडर छात्र रह चुके हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें