फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा के पारस गुप्ता ने जीती यूपी स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप, फाइनल में लखनऊ के आयुष मित्तल को दी मात

Tue, 29 Sep 2026 12:29 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

फाइनल मुकाबले में पारस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वे शुरुआती दोनों फ्रेम हार गए। इसके बाद पारस ने शानदार वापसी करते हुए अपनी लय हासिल की और आयुष को कोई मौका दिए बिना लगातार पांच फ्रेम जीतकर 5-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
पारस गुप्ता बने स्नूकर चैंपियन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पारस गुप्ता ने राजा रामकुमार भार्गव स्मृति यूपी स्टेट 15 रेड स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। सोमवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में पारस ने लखनऊ के आयुष मित्तल को मात देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कुछ ही घंटे बाद उनकी खुशी उस वक्त दोगुनी हो गई जब शाम को उन्हें सेंट्रल रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के तहत ग्रुप सी में नौकरी का नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला एसोसिएशन की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित होटल में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। महासचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि सोमवार सुबह खेले गए पहले सेमीफाइनल में पारस गुप्ता ने मेरठ के शाहजेब सैफरी को 4-2 से हराया।
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ के आयुष मित्तल ने प्रयागराज के विनायक अग्रवाल को 4-1 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में पारस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वे शुरुआती दोनों फ्रेम हार गए। इसके बाद पारस ने शानदार वापसी करते हुए अपनी लय हासिल की और आयुष को कोई मौका दिए बिना लगातार पांच फ्रेम जीतकर 5-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


इस खिताबी जीत के साथ ही पारस ने बंगलूरू में आयोजित होने वाली आगामी नेशनल 15 रेड स्नूकर चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुश भार्गव ने विजेता पारस गुप्ता को 36 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी एवं उपविजेता आयुष मित्तल को 18 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान सुमित अग्रवाल, शेफाली अग्रवाल, ऋषभ जैन, देवांक अग्रवाल और विशाल शिवहरे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें