फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ कोहरा नहीं है ट्रेनों के लेट होने की वजह, तमाम उपायों के बाद भी ये हाल

Thu, 11 Jan 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आगरा मंडल की सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को फॉग पास डिवाइस से लैस कर दिया गया है। हालांकि इसके बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। 
विज्ञापन


रेल अधिकारियों का कहना है कि कोहरे में 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से ट्रेन को नहीं चलाया जा सकता है। गतिमान और शताब्दी जैसी ट्रेनें अपवाद हैं। 

आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ियों का टाइम टेबिल नवंबर से ही गड़बड़ाने लगा था। कोहरे का प्रकोप बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ने लगी। 
विज्ञापन


दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से जनवरी के पहले सप्ताह तक गतिमान, शताब्दी और राजधानी जैसी गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चलीं। दिसंबर से फॉग पास डिवाइस का प्रयोग शुरू किया गया था। 
विज्ञापन

वजह केवल कोहरा नहीं

32 हजार रुपये की कीमत की इस डिवाइस में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की मदद से 500 मीटर की दूरी तक लोको पायलट को सिग्नल के बारे में संकेत मिल जाते हैं। हालांकि सिर्फ इसी के भरोसे नहीं रहा जा सकता है। 

लोको पायलट हरिओम भारद्वाज बताते हैं कि डिवाइस के इस्तेमाल से रेल संचालन में सुविधा मिलती है। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि आगरा मंडल की सभी ट्रेनों में अब इस डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा है। गाड़ियों के विलंब से आने की वजह केवल कोहरा नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें